लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान का विपक्षी गठबंधन पीडीएम लाहौर में अंतिम रैली आयोजित करेगा

By भाषा | Updated: December 13, 2020 17:25 IST

Open in App

लाहौर, 13 दिसंबर पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) रविवार को अंतिम रैली करेगा जबकि देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए 300 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है। पीडीएम, विपक्ष के 11 दलों का गठबंधन है जो ‘‘कठपुतली’’ प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से हटाने की मांग कर रहा है।

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के कार्यकर्ता काफी संख्या में मीनार-ए-पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। उन्होंने इसके मुख्य दरवाजे के ताले तोड़ दिए, वहां कुर्सियां लगाईं और रविवार को विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन को दिखाने के लिए वहां प्रकाश का इंतजाम किया।

रैली को लंदन से पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन के नेता नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज, जमीयत उलेमा इस्लाम के प्रधान और पीडीएम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान और पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी संबोधित करेंगे।

पंजाब के कानून मंत्री बशरत रजा ने कहा, ‘‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने मीनार-ए-पाकिस्तान लाहौर में पीडीएम को रैली करने की इजाजत नहीं दी है। उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो कानून को अपने हाथों में लेंगे।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस हफ्ते लाहौर में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम द्वारा आयोजित सभाओं के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए अभी तक उसके तीन हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना