लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान के नेशनल असेंबली के स्पीकर को हुआ कोरोना, बेटा और बेटी भी संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: May 1, 2020 09:55 IST

पाकिस्तान के नेशनल असेंबली के स्पीकर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पाक मीडिया के अनुसार उनके बेटे और बेटी भी संक्रमित हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान में कोरोना से 350 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर कोरोना पॉजिटिवट्वीट कर असद कैसर ने दी जानकारी, पाकिस्तान में आ चुके हैं कोरोना के 15 हजार से ज्यादा मामले

दुनिया भर में जारी कोरोना के प्रकोप के साये में अब पाकिस्तान के नेशनल असेंबली के स्पीकर भी आ गए हैं। पाकिस्तान के नेशनल एसेंबली के स्पीकर असद कैसर ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के वे तीसरे नेता हैं जिन्हें कोरोना हुआ है। 'द डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार असद कैसर के बेटे और बेटी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कैसर ने ट्वीट किया, 'मेरे कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को घर में पृथक कर लिया है।' 

इससे पहले असद कैसर की बहन और साले भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार कैसर ने सोमवार को सरकार के तमाम सोशल डिस्टेंसिंग के अपील की अनदेखी करते हुए अपने घर पर इफ्तार पार्टी आयोजित की थी। 

दो दिन पहले पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक वरिष्ठ हिंदू विधायक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई थी। सिंध विधानसभा के सदस्य राणा हमीर सिंह 2018 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के टिकट पर थारपार्कर जिला से निर्वाचित हुए थे। सिंह अमरकोट के 26वें राणा हैं। उनके पिता राणा चंद्र सिंह 1990 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के मंत्रिमंडल में मंत्री थे।

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी कोरोना ट्रैकर के अनुसार पकिस्तान में अब तक कोरोना के 16817 मामले सामने आए हैं। इसमें 385 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4315 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल