लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के गृहमंत्री का कबूलनामाः कश्मीर मुद्दे पर भारत के साथ है दुनिया, सरकार ने आतंकवादियों पर खर्च किए करोड़ों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 13:48 IST

पाक गृहमंत्री ने कहा कि कश्मीर पर हम कह रहे हैं कि वहां कर्फ्यू लगाया गया, वहां लोगों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं, लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन दुनिया हम पर विश्वास नहीं कर रही। दुनिया हिंदुस्तान पर यकीन कर रही है। यह एक दिन में नहीं बनता इसके लिए सालों लग जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान ने भी कहा था कि 30 से 40 हजार आतंकियों की ट्रेनिंग पाकिस्तान में हुई। गृहमंत्री ने देश की इस हालत के लिए पूर्ववर्ती सरकारों और एलीट क्लास को जिम्मेदार ठहराया।

पाकिस्तान के गृहमंत्री एजाज अहमद शाह ने देश में आतंकी संगठनों की मौजूदगी को स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कबूल किया कि कश्मीर मुद्दे पर दुनिया भारत का साथ दे रही है। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि दुनिया में पाकिस्तान की इमेज एक गैर-जिम्मेदार राष्ट्र की बन गई है।

पाक गृहमंत्री ने कहा कि कश्मीर पर हम कह रहे हैं कि वहां कर्फ्यू लगाया गया, वहां लोगों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं, लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन दुनिया हम पर विश्वास नहीं कर रही। दुनिया हिंदुस्तान पर यकीन कर रही है। यह एक दिन में नहीं बनता इसके लिए सालों लग जाते हैं।

एक महीने पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी कहा था कि 30 से 40 हजार आतंकियों की ट्रेनिंग पाकिस्तान में हुई। यही वो आतंकी हैं जिन्होंने अफगानिस्तान और कश्मीर में संघर्ष में हिस्सा लिया था। गृहमंत्री ने देश की इस हालत के लिए पूर्ववर्ती सरकारों और एलीट क्लास को जिम्मेदार ठहराया। गृहमंत्री से पूछा गया कि उनकी सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद पर क्या कार्रवाई की तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?