लाइव न्यूज़ :

'इमरान खान राजनेता नहीं आतंकवादी हैं', मरियम औरंगजेब ने पीटीआई अध्यक्ष के घर को भी आतंकवादियों का बंकर बताया

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 20, 2023 17:37 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान तोशखाना मामले में फंसे हुए हैं। पाकिस्तान में यह मामला अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मरियम औरंगजेब ने आरोप लगाया कि पिछले साल अप्रैल में सत्ता गंवाने के बाद इमरान खान पागल हो गए थे और अब वह राजनेता से आतंकवादी बन गए हैं जो देश की संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान राजनेता नहीं बल्कि एक आतंकवादी हैं- मरियम औरंगजेबइमरान का घर आतंकवादियों का एक बंकर और पेट्रोल बम के लिए प्रयोगशाला है- मरियम औरंगजेबइमरान खान देश की संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं- मरियम औरंगजेब

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान पर हमला बोलते हुए पाकिस्तान की सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा है कि वह एक राजनेता नहीं बल्कि एक आतंकवादी हैं। मरियम औरंगजेब ने कहा और जमान पार्क निवास आतंकवादियों का एक बंकर और पेट्रोल बम के लिए प्रयोगशाला है। 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मरियम औरंगजेब ने आरोप लगाया कि पिछले साल अप्रैल में सत्ता गंवाने के बाद इमरान खान पागल हो गए थे और अब वह राजनेता से आतंकवादी बन गए हैं जो देश की संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं। मरियम औरंगजेब ने कहा कि पुलिस का मुख्य काम अदालतों को सुरक्षा प्रदान करना है जो न्याय की संरक्षक हैं। लेकिन अगर राज्य, न्यायपालिका और सुरक्षा प्रवर्तकों के अधिकार से समझौता किया जाएगा, तो देश में गृहयुद्ध छिड़ जाएगा। 

पाकिस्तान के समाचार चैनल जिओ न्यूज के अनुसार मरियम औरंगजेब ने कहा, "अगर इमरान को कानून का उल्लंघन करने की अनुमति दी गई, तो गिरोह, गुंडे और आतंकवादी हर गली से निकलेंगे और अदालतों और पुलिस पर हमला करेंगे। यदि आप सोचते हैं कि एक 'लाडले' को संरक्षण और  रियायत देने से इस देश में कानून का शासन होगा, तो आप गलत हैं। अदालतें पिछले साल 23 अगस्त से एक व्यक्ति को समन कर रही हैं, लेकिन वह पेश नहीं हुआ और जब अदालत ने उसे गिरफ्तार करने और पेश करने का आदेश दिया, तो उसने अपने अनुयायियों को न्यायपालिका पर हमला करने के लिए उकसाया।"

मरियम ने आगे कहा कि देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था कि किसी अपराधी को अदालत में बुलाया गया हो और उसे अपनी कार से हाजिरी देने की सुविधा प्रदान की गई हो। मरियम इस्लामाबाद हाइकोर्ट का जिक्र कर रही थीं जहां पेशी के दौरान जज ने अनुमति दी थी कि परिसर के अंदर भड़की हिंसा के कारण इमरान खान अपनी कार से उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। 

मरियम ने कहा कि इमरान खान वह नेता हैं  जिन्होंने लगभग चार साल तक इस देश पर शासन किया। इस दौरान राजनीतिक हिसाब चुकता करने के लिए सभी राजनीतिक विरोधियों को जेल की कोठरी में डाल दिया।  उन्होंने राजनीतिक विरोधियों की बहन-बेटियों को भी नहीं बख्शा और उन्हें अस्पताल के बिस्तर से भी गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान तोशखाना मामले में फंसे हुए हैं। पाकिस्तान में यह मामला अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानशहबाज शरीफआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल