लाइव न्यूज़ :

Yasin Malik:पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने यासीन मलिक की सजा माफ करवाने के लिए यूएन को लिखी थी चिट्ठी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 25, 2022 22:14 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने यासीन मलिक के मामले में यूएन के ह्यूमन राइट्स कमिश्नर मिशेल बाचेलेट को चिट्ठी लिखकर उसे भारतीय जेल से रिहा करवाने के लिए अपील की थी।

Open in App
ठळक मुद्देयासीन मलिक को उम्र कैद की सजा सुनाये जाने के बाद पाकिस्तान में जमकर विरोध हो रहा है पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने यासीन मलिक को रिहा करवाने के लिए यूएन को चिट्ठी लिखी थीशाहीद अफरीदी ने यासीन मलिक मामले को लेकर किया था ट्वीट, यूएन से की थी दखल देने की मांग

इस्लामाबाद: दिल्ली में एनआईए की स्पेशल कोर्ट द्वारा जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के पूर्व प्रमुख यासीन मलिक को टेटर फंडिंग के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाये जाने के बाद से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में काफी विरोध देखने को मिल रहा है।

यासीन मलिक को सजा सुनाये जाने से पहले भारत के आंतरिक मामले में ट्वीट करने के कारण पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी काफी ट्रोल हुए थे और अब जानकारी सामने आ रही है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र को चिट्ठी लिखी थी।

जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्री भुट्टो ने यूएन के ह्यूमन राइट्स कमिश्नर मिशेल बाचेलेट को चिट्ठी लिखकर कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को भारतीय जेल से रिहा करवाने के लिए अपील की थी।

इस मामले में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारतीय कश्मीर की कथित खराब स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए 24 मई को ह्यूमन राइट्स कमिश्नर मिशेल बाचेलेट को चिट्ठी भेजी थी।

पाक विदेश मत्रालय के मुताबिक "भुट्टो की चिट्ठी में कथिततौर पर भारत सरकार के द्वारा कश्मीरियों को सताने और दमन करने की झूठी और काल्पनिक आरोपों का जिक्र किया गया है।"

विदेश मंत्री ने यूएन से भारत में अलगाववादी नेताओं पर हो रहे कथित जुल्म के मामले में तत्काल संज्ञान लेने का भी आग्रह किया गया है। भुट्टो की चिट्ठी आरोप लगाया गया है कि भारत सरकार यासीन मलिक को निराधार आरोपों के मामले में जेल की सजा देना चाहती है, जिसे तत्काल रोका जाना बेहद आवश्यक है।

इसके अलावा चिट्ठी में यह भी लिखा है कि यूएन इस मामले में दखल देकर मलिक को रिहा करवाये ताकि वो अपने परिवार के साथ फिर से मिल सकें और स्वतंत्र होकर सामान्य जीवन बिता सकें।

मालूम हो कि कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को बुधवार को एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने साल 2017 में टेरर फंडिंग के जरिये घाटी को आतंकियों की मदद करने के मामले में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आजीवन कारावास की सजा दी है और साथ में 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :यासीन मलिकपाकिस्तानशाहिद अफरीदीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला