लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के मशहूर हास्य कलाकार उमर शरीफ का निधन

By भाषा | Updated: October 2, 2021 20:42 IST

Open in App

कराची, दो अक्टूबर पाकिस्तान के मशहूर हास्य कलाकार उमर शरीफ का शनिवार को जर्मनी में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

शरीफ जर्मनी के एक अस्पताल में भर्ती थे जहां से उन्हें एक एयर एंबुलेंस के जरिए हृदय संबंधी ऑपरेशन के लिए अमेरिका ले जाया जा रहा था। मशहूर हास्य कलाकार, अभिनेता, निर्माता और टेलीविजन हस्ती उमर शरीफ पिछले करीब एक साल से गंभीर रूप से बीमार थे।

इस महीने की शुरुआत में शरीफ के परिवार ने प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यालय से उपचार के वास्ते अमेरिका जाने के लिए मदद मांगी थी।

शरीफ कराची में जिस निजी अस्पताल में भर्ती थे वहां से उन्हें एयर एंबुलेंस में भेजने में एक या दो दिन का विलंब हुआ क्योंकि वहां के चिकित्सक उन्हें इतनी लंबी यात्रा की अनुमति देने को लेकर असमंजस में थे।

शरीफ ने तीन शादियां की थीं और अंतिम समय में एयर एंबुलेंस में उनकी तीसरी पत्नी जरीन उनके साथ थीं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत कई हस्तियों ने शरीफ के निधन पर शोक जताया।

शरीफ 1980 और 1990 के दशक में ना केवल पाकिस्तान बल्कि भारत में भी मशहूर हुए। उन्होंने पुरस्कार समारोह, लाइव शो में भाग लेने के लिए कई बार भारत की यात्रा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना