लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की मशहूर बेकरी श्रृंखला के कर्मी ने केक पर ‘मेरी क्रिसमस’ लिखने से किया इंकार, जांच शुरू

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:32 IST

Open in App

कराची, 22 दिसंबर पाकिस्तान की मशहूर बेकरी श्रृंखला के प्रबंधन ने अपने कर्मी पर एक ग्राहक के केक पर ‘ मेरी क्रिसमस’ लिखने से इनकार करने के लगे आरोप और सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना होने के बाद प्रकरण की जांच करने की घोषणा की है। बेकरी श्रृंखला ने इसके साथ ही स्पष्ट किया है कि वह धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती।

डीलेजिया बेकरी के प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह ग्राहक सेलेसिया नसीम खान नामक महिला ग्राहक द्वारा फेसबुक पोस्ट में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।खान ने आरोप लगाया था कि उन्होंने कराची के डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी की दुकान से केक लाई थीं लेकिन उसके कर्मचारी ने उसपर ‘ मेरी क्रिसमस’ लिखने से इनकार कर दिया।

कर्मचारी ने संभवत: महिला ग्राहक से कहा कि वह यह लिखने के लिए अधिकृत नहीं है क्योंकि उसे किचन से इसका ‘‘ आदेश’’ मिला है।

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा देखने को मिला और कई लोगों ने घटना पर स्तब्धता और आक्रोश व्यक्त किया।

बेकरी के प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा, ‘‘यह स्पष्ट तौर पर एक व्यक्ति का कृत्य है और हम धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं। इस समय हम उसके (आरोपी कर्मी) खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। यह उसने व्यक्तिगत हैसियत से किया और यह कंपनी की नीति नहीं है।’’

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में भी एक महिला को बेकरी के कर्मचारी ने ‘मेरी क्रिसमस’लिखा केक देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि यह ‘‘कंपनी का निर्देश’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा