लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से पाकिस्तान का भी बुरा हाल, कोविड-19 के मामले बढ़कर 4601 हुए, मृतकों की संख्या 66 हुई

By भाषा | Updated: April 10, 2020 14:47 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अब तक विश्व के 209 देशों में फैल चुके कोरोना वायरस के 16 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं और 96000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पाकिस्तान में भी हर दिन मामले बढ़ते जा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान का पंजाब प्रांत कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है, करीब आधे मा्मले यहीं मिले हैं.पाकिस्तान में 54,706 लोगों की जांच की गई है इनमें 2,478 लोगों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़कर 4,601 हो गई है जबकि 66 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में संक्रमण के 280 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर शुक्रवार तड़के दी जानकारी में कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के चार मरीजों की मौत हो गई। इसमें बताया कि कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 66 पर पहुंच गई है। 727 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 45 लोगों की हालत गंभीर है।

पंजाब प्रांत में कोविड-19 के 2,270 मामले, सिंध में 1128, खैबर-पख्तूनख्वा में 620, बलूचिस्तान में 219, गिलगित बाल्टीस्तान में 215, इस्लामाबाद में 107 तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 33 मामले सामने आए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 54,706 लोगों की जांच की गई है इनमें 2,478 लोगों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई। सरकार ने जरूरतमंदों को नकद भुगतान करने समेत कोविड-19 की चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने एलान किया कि विशेष नमाज ‘सलात-उ-तौबा’ सीमित लोगों की मौजूदगी में राष्ट्रपति आवास पर शुक्रवार को अदा की जाएगी। प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को पेशावर का दौरा करेंगे जहां खैबर-पख्तूनख्वा सरकार इस विषाणु पर लगाम लगाने के लिए उठाए जाने वाले एहतियाती कदमों पर उन्हें विस्तार से जानकारी देगी। 

भारत में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़े

भारत में बढ़े कोरोना वायरस के मामले

कोरोना वायरस के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 199 हो गई और संक्रमित लोगों की संख्या 6,412 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 5,709 लोग संक्रमित हैं, 503 लोग स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौत

अब तक सबसे अधिक 97 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 17, मध्य प्रदेश में 16 और दिल्ली में 12 लोगों ने जान गंवाई। पंजाब और तमिलनाडु में आठ-आठ लोगों की मौत हुई जबकि तेलंगाना में सात लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में पांच-पांच लोगों ने जान गंवाई। आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से चार-चार लोगों की मौत हुई जबकि हरियाणा तथा राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में दो लोगों की मौत हुई। बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा तथा झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।ौत 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानपंजाबसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना