लाइव न्यूज़ :

पाक का दावा: भारत ने सिख श्रदधालुओं को लाने जा रही ट्रेन को सीमा पार नहीं करने दिया

By भाषा | Updated: June 15, 2019 05:41 IST

पाकिस्तान ने शुक्रवार को दावा किया कि भारत ने उसकी ट्रेन को सीमा पार करने और जोर मेला उत्सव के लिए करीब 200 सिख यात्रियों को यहां लाने की इजाजत नहीं दी।

Open in App

पाकिस्तान ने शुक्रवार को दावा किया कि भारत ने उसकी ट्रेन को सीमा पार करने और जोर मेला उत्सव के लिए करीब 200 सिख यात्रियों को यहां लाने की इजाजत नहीं दी। इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने पीटीआई को बताया, “पाकिस्तान ने करीब 200 भारतीय सिखों को जोर मेला (गुरु अर्जुन देव की पुण्यतिथि) में शामिल होने के लिए वीजा जारी किया था और वह एक पाकिस्तानी ट्रेन से शुक्रवार को यहां पहुंचने वाले थे।

लेकिन भारत सरकार ने सिख यात्रियों को यहां लाने के लिए पाकिस्तानी ट्रेन को अपनी सीमा में प्रवेश देने से इनकार कर दिया।” हाशमी ने दावा किया, “हम इंतजार कर रहे सिख यात्रियों को लाने के लिए पाकिस्तानी ट्रेन को सीमा पार करने देने के संबंध में सीमा पर भारतीय अधिकारियों के साथ संपर्क में रहे लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया।” उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने अपने इनकार की वजह नहीं बताई। ईटीपीबी एक सरकारी विभाग है जो पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों एवं मामलों को देखता है।

उन्होंने कहा, “हमने भारतीय निर्णय का विरोध किया है। चूंकि पाकिस्तानी उच्चायोग (दिल्ली में) ने 200 सिख यात्रियों को वीजा जारी किया था तो उन्हें लाहौर आने से रोकने की कोई वजह नहीं थी।” साथ ही उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सरकारी स्तर पर उठाया जाएगा। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (पीएसजीपीसी) के अध्यक्ष तारा सिंह ने कहा कि भारत के फैसले ने पाकिस्तान में सिख समुदाय को निराश किया है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना