लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम ने अपना नया प्रमुख चुना

By भाषा | Updated: January 30, 2021 16:56 IST

Open in App

पेशावर, 30 जनवरी पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-इस्लाम ने जला खान अफरीदी को अपना नया प्रमुख नामित किया है।

संगठन का भगोड़ा नेता मंगल बाग कुछ दिन पहले दक्षिणी अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में मारा गया था।

समूह के सदस्यों द्वारा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बानदेर क्षेत्र में एक बैठक आयोजित करने के बाद, बाग के एक करीबी सहयोगी अफरीदी को नए प्रमुख के रूप में नामित किया गया।

शूरा (परिषद) ने बाग के बेटे तैयब उर्फ अजनबी को नए उप कमांडर के रूप में नामित किया।

एक वरिष्ठ अफगान अधिकारी के हवाले से बृहस्पतिवार को खबरों में कहा गया कि कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहे बाग के सिर पर 30 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम घोषित था। बाग दक्षिणी अफगानिस्तान में मारा गया था।

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के गवर्नर जिया उल हक अमरखिल के हवाले से ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ समाचार पत्र की एक खबर में बताया गया था, ‘‘वह (बाग) नंगरहार प्रांत में सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में अपने दो सहयोगियों के साथ मारा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!