लाइव न्यूज़ :

रेहड़ी लगाने वाले के बैंक खाते में आए अरबों रुपये, बोला-दुनिया का नंबर एक बदकिस्मत इंसान हूं

By भाषा | Updated: October 1, 2018 09:22 IST

रेहड़ी वाले ने मीडिया को बताया, ‘‘मेरे भाई ने मुझे बताया कि जांच एजेंसी से मेरे नाम पर एक चिट्ठी आयी है और इसके लिये मुझे तलब किया गया है।’’ 

Open in App

कराची, 01 अक्टूबरः पाकिस्तान में एक गरीब रेहड़ी पटरी वाले के बैंक खाते में 2.25 अरब रुपये की भारी भरकम रकम का पता चलने के बाद अब वह जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जमा राशि पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से जुड़े कई अरब रुपये के धन शोधन घोटाला से जुड़ी थी।

कराची के ओरंगी शहर के रहने वाले अब्दुल कादिर को पता चला कि उसके बैंक खाते में 2.225 अरब रुपये हैं। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार उसे इस भारी भरकम रकम के बारे में उस वक्त पता चला जब संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) से उसे एक चिट्ठी मिली।

उसने मीडिया को बताया, ‘‘मेरे भाई ने मुझे बताया कि जांच एजेंसी से मेरे नाम पर एक चिट्ठी आयी है और इसके लिये मुझे तलब किया गया है।’’ 

कादिर ने कहा, ‘‘मैं दुनिया का नंबर एक बदकिस्मत इंसान हूं। जैसा कि उन्होंने मुझे बताया कि मेरे खाते में अरबों रुपये हैं, लेकिन मैं कम से कम अपने रहन-सहन में थोड़े से भी सुधार के लिये इसमें से एक पाई भी खर्च नहीं कर सकता।’’ 

रिपोर्ट के अनुसार एफआईए से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया कि कादिर के बैंक खाते में 2.25 अरब रुपये की भारी भरकम रकम का पता चला है जो पीपीपी के सह अध्यक्ष जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर की संलिप्तता वाले धन शोधन घोटाले से संबंधित है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला