लाइव न्यूज़ :

'सिंथिया डी रिची के साथ सेक्स करना चाहते थे इमरान खान', पाकिस्तानी टीवी होस्ट का दावा

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 7, 2020 10:21 IST

सिंथिया डान रिची एक अमेरिकन ब्लॉगर हैं। सिंथिया खुद को पाकिस्तान प्रेमी, एडवेंचरिस्ट, फिल्म निर्माता बताती हैं। सिंथिया काफी लंबे वक्त से इस्लामाबाद में ही रह रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअली सलीम ने कहा है कि सिंथिया ने रहमान मलिक को लेकर कभी भी कोई जिक्र नहीं किया।सिंथिया डान रिची ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ने उनका रेप किया था।

इस्लामाबाद: अमेरिकी महिला ब्लॉगर सिंथिया डान रिची (Cynthia D Ritchie) पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ( Rehman Malik) पर रेप करने का आरोप लगाया है। इसी बीच सिंथिया डी रिची को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पाकिस्तानी टीवी के होस्ट अली सलीम (बेगम नवाजिश) (Ali Saleem, aka Begum Nawazish Ali) ने दावा किया है कि सिंथिया डी रिची ने एक बार उनको बताया था कि पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान उनके (सिंथिया) साथ सेक्स करना चाहते थे।

टाइम्स नाउ में छपी खबर के मुताबिक  पाकिस्तानी टीवी के होस्ट अली सलीम यह भी दावा किया है कि सिंथिया और वह काफी करीब थे और एक साथ एक कमरा भी शेयर कर चुके हैं। इसी दौरान सिंथिया डी रिची ने उन्हें  इमरान खान की 'सेक्स' वाली पेशकश के बारे में बताया था। 

सिंथिया ने रहमान मलिक को लेकर कुछ नहीं बताया- पाकिस्तानी टीवी के होस्ट अली सलीम

अली सलीम ने यह भी कहा है कि रहमान मलिक के साथ उसे कोई सहानुभूति नहीं है। जब बेनजीर भुट्टो की हत्या हुई थी, रहमान बेनजीर की सुरक्षा इंचार्ज थे। इसके बावजूद आसिफ अली जरदारी ने उन्हें गृह मंत्री बनाया। अली सलीम ने कहा है कि सिंथिया ने रहमान मलिक को लेकर कभी भी कोई जिक्र नहीं किया।

सिंथिया डान रिची का दावा- पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ने किया रेप

सिंथिया डान रिची ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता रहमान मलिक ने इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रपति भवन में उनके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। सिंथिया डान रिची ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी और उनकी पार्टी के कुछ नेताओं पर भी मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सिंथिया डान रिची ने फेसबुक लाइव और ट्विटर पर ये सारे दावे किए हैं। सिंथिया डान रिची के इस दावे के बाद पाकिस्तान की सिसायत में इस बात की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि पीपीपी ने सिंथिया के इस आरोप को आधारहीन और शर्मनाक करार दिया है।

सिंथिया डान रिची का दावा- 2011 में पाक के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ने किया था रेप

5 जून 2020 को फेसबुक पर लाइव के दौरान सिंथिया डान रिची ने दावा किया कि 2011 में पाक के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ने उनका रेप किया था। उन्होंने कहा कि  उस वक्त पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) सत्ता में थी। रिची ने आरोप लगाया पीपीपी के दूसरे नेताओं ने भी उनका शोषण किया। सिंथिया डी रिची ने दावा किया है कि रेप के वक्त राष्ट्रपति भवन में तत्कालीन प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी भी मौजूद थे और उन्होंने भी सिंथिया के साथ बदतमीजी की थी।

सिंथिया डान रिची ने दावा किया कि रेप और मानसिक शोषण को लेकर उनके पास कई सबूत भी हैं। जो सही वक्त आने पर वह दुनिया के सामने रखेंगी। उन्होंने कहा कि उनके पास जो भी सबूत हैं उससे सारी चीजें साबित हो जाएंगी। सिंथिया डान रिची ने कहा, आने वाले वक्त में या फिर अगल हफ्ते मैं सबूत भी दिखाऊंगी।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?