कबायली वजीरिस्तान में आतंकी हमले में पाकिस्तानी सैनिक शहीद

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:34 IST2021-12-25T22:34:18+5:302021-12-25T22:34:18+5:30

Pakistani soldier martyred in terrorist attack in tribal Waziristan | कबायली वजीरिस्तान में आतंकी हमले में पाकिस्तानी सैनिक शहीद

कबायली वजीरिस्तान में आतंकी हमले में पाकिस्तानी सैनिक शहीद

पेशावर, 25 दिसंबर पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सैन्य जांच चौकी पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पाकिस्ताने सैन्यश् मीडिया विंग ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने कबायली उत्तरी वजीरिस्तान में अफगानिस्तान सीमा के पास चौकी को निशाना बनाया।

सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत जवाबी फायरिंग की। हालांकि बंदूकधारियों की पहचान नहीं की जा सकी थी।

बयान में कहा गया है कि हमलावरों के पकड़े जाने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा।

बलूचिस्तान के केच जिले में शुक्रवार को भी ऐसा ही आतंकी हमला हुआ था। इस घटना में दो जवान शहीद हो गए थे।

हाल के वर्षों में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत आतंकवादी हमलों का केंद्र बन गए हैं। तालिबान द्वारा 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर कब्जा किये जाने के बाद इन हमलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistani soldier martyred in terrorist attack in tribal Waziristan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे