लाइव न्यूज़ :

अफगान आतंकवादियों के हमले में पाकिस्तानी सैनिक की मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 16:18 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 23 मई (एपी) उत्तरपश्चिमी पाकिस्तान के एक सैन्य चौकी को निशाना बनाकर सीमा पार से अफगान आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई।

पाकिस्तान की सेना ने एक बयान में बताया कि खैबर पख्तुनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सीमा पार से हमले की यह घटना शनिवार देर रात हुई। बयान में बताया गया कि सैनिकों ने इस हमले का जवाब दिया लेकिन एक सैनिक की इस दौरान मौत हो गई।

अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है और सेना ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

बयान में बताया गया कि पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान से यह कहता आया है कि वह अपने सीमा क्षेत्र से हो रही इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण रखे। सेना ने कहा कि पाकिस्तान के भीतर हमला करने के लिए अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल हो रहा है और वह इसकी निंदा करती है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के उप प्रवक्ता फवाद अमान ने कहा कि अफगानिस्तान में ‘आतंकवाद का कोई केंद्र’ नहीं है और अफगानिस्तान में आंतकवादी गतिविधि को अंजाम दे रहे लगभग सभी आतंकवादी समूहों का अड्डा पाकिस्तान में है। उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादी पाकिस्तान से अफगानिस्तान में घुस रहे हैं और यहाँ लोगों को निशाना बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?