लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी पटकथा लेखिका-नाटककार हसीना मोईन का निधन

By भाषा | Updated: March 26, 2021 19:35 IST

Open in App

कराची, 26 मार्च पाकिस्तानी पटकथा लेखिका और नाटककार हसीना मोईन का यहां 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें भारत और पाकिस्तान में “तन्हाइयां” और “धूप किनारे” जैसे प्रगतिशील धारावाहिकों के लेखन के लिए जाना जाता था।

उन्होंने राज कपूर की फिल्म “हिना” के लिए संवाद भी लिखे थे।

मोईन के रिश्तेदार सईद ने संवाददाताओं को बताया कि वह लाहौर के लिए रवाना होने वाली थीं जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा और इलाज उपलब्ध कराए जाने से पहले ही उनका निधन हो गया।

मोईन ने अपने किरदारों के माध्यम से भारत और पाकिस्तान की साझा संस्कृति का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया था।

उनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 20 नवंबर 1941 को हुआ था।

विभाजन के बाद उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था और रावलपिंडी में बस गया था। बाद में उन्होंने लाहौर और फिर कराची को अपना ठिकाना बनाया। उन्होंने कराची विश्वविद्यालय से 1963 में परास्नातक किया।

कला के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने के लिए उन्हें पाकिस्तान में ‘प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस’ पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्होंने पाकिस्तानी सिनेमा के अलावा बॉलीवुड और भारतीय टीवी पर दूरदर्शन के धारावाहिक “तन्हा” और “कश्मकश” में भी काम किया था।

हालांकि नाटक लेखन ने उनके करियर को संवारा और उन्हें सीमा के दोनो और शोहरत प्रदान की। इनमें पाकिस्तान टीवी पर प्रसारित धारावाहिकों अनकही, तन्हाइयां, धूप किनारे, आहट, अंकल उर्फी, देश-परदेस और आंसू शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी