लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को मिला 'मुस्लिम मैन ऑफ द ईयर' सम्मान, जॉर्डन की एक संस्था ने दिया अवार्ड

By स्वाति सिंह | Updated: October 9, 2019 21:06 IST

रॉयल इस्लामिक स्ट्रेटेजिक स्टडीज़ सेंटर द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने पहले क्रिकेट जगत में अपना और देश का नाम रोशन किया कर वर्ल्डकप जीता। बाद जब राजनीति में उतर कर सीधे देश के प्रधानमंत्री बन गए।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान को संयुक्त राष्ट्र में भी मुस्लिम देशों की एकता की बात करने वाले के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया हैअमेरिकी नेता राशिदा तैलब को वुमेन ऑफ दे ईयर का अवॉर्ड दिया गया है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को संयुक्त राष्ट्र में भी मुस्लिम देशों की एकता की बात करने वाले के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया है। जॉर्डन की एक संस्था रॉयल इस्लामिक स्ट्रेटेजिक स्टडीज़ सेंटर ने इमरान खान को ‘मुस्लिम मैन ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इमरान के साथ अमेरिकी नेता राशिदा तैलब को वुमेन ऑफ दे ईयर का अवॉर्ड दिया गया है।

रॉयल इस्लामिक स्ट्रेटेजिक स्टडीज़ सेंटर द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने पहले क्रिकेट जगत में अपना और देश का नाम रोशन किया कर वर्ल्डकप जीता। बाद जब राजनीति में उतर कर सीधे देश के प्रधानमंत्री बन गए। ऐसे में उनका जीवन मुस्लिम लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा है। इमरान को मिला ये सम्मान तब सामने आया है जब UN में उन्होंने एक बार फिर जेहाद की बात की थी। 

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कश्मीरी लोगों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए । उन्होंने अमेरिकी सीनेटर क्रिस वान होलेन और मारग्रेट सी हासन से मुलाकात के दौरान ये टिप्पणी की।

दोनों सीनेटरों ने प्रधानमंत्री से इस्लामाबाद में मुलाकात की । ‘जियो टीवी’ के मुताबिक खान ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह जम्मू कश्मीर के लोगों के अधिकारों और स्वतंत्रता के सम्मान के लिए अपनी आवाज बुलंद करे।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में अशांत स्थिति है। इस विषय पर ध्यान देने के लिए उन्होंने दोनों सीनेटरों सहित अमेरिकी संसद की भी सराहना की । खान ने उल्लेख किया कि अफगानिस्तान में अमन-चैन लाने में पाकिस्तान और अमेरिका का साझा हित है । 

खान ने अफगानिस्तान में सियासी समाधान के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि अमेरिका-तालिबान शांति वार्ता को बहाल करना जरूरी है । दोनों अमेरिकी सीनेटरों ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।  

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक