लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान का सौतेला बेटा गिरफ्तार, अधिकारियों को हिरासत बाद दी धमकी, जानिए मामला

By अनिल शर्मा | Updated: February 23, 2022 08:59 IST

रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान के सौतेले बेटे मूसा की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत पुलिस प्रमुख को मुकदमा दर्ज करने पर लगातार फोन आने लगे। दबाव की वजह से पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और कुछ घंटों की हिरासत के बाद छोड़ना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देमूसा मानेका को शराब रखने के आरोप में सोमवार गिरफ्तार किया गया थापंजाब पुलिस प्रमुख को उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के तुरंत बाद ऊपर से फोन आने लगेमूसा मानेका इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की पहली शादी से हुए बेटे हैं

कराचीः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सौतेले बेटे मूसा मानेका समेत 3 लोगों को शराब रखने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि भारी दबाव के बाद मूसा को छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी होने के बाद इमरान खान के सौतेले बेटे ने सुरक्षा अधिकारियों को देख लेने की धमकी भी दी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक मूसा की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत पुलिस प्रमुख को मुकदमा दर्ज करने पर लगातार फोन आने लगे। दबाव की वजह से पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और कुछ घंटों की हिरासत के बाद छोड़ना पड़ा। प्राथमिकी के अनुसार, मूसा मेनका और उनके दो दोस्तों को सोमवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित गद्दाफी स्टेडियम के पास गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को उनकी कार में शराब मिली थी, जिसमें वे यात्रा कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक हिरासत में लेने के बाद मूसा ने खुद को इमरान खान का बेटा बताते हुए पुलिसकर्मियों को धमकी दी। एक अधिकारी ने बतायाा कि "पंजाब पुलिस प्रमुख को उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के तुरंत बाद ऊपर से फोन आने लगे। पुलिस ने आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और कुछ घंटों की हिरासत के बाद उन्हें रिहा कर दिया।" गौरतलब है कि मुस्लिम बहुल देश पाकिस्तान में शराब की बिक्री और खपत अवैध है। गौरतलब है कि मूसा मानेका इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की पहली शादी से हुए बेटे हैं।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला