लाइव न्यूज़ :

ईरान, सऊदी अरब के बीच तनाव कम करने के लिए तेहरान रवाना हुए पाक पीएम इमरान खान

By भाषा | Updated: October 13, 2019 15:46 IST

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन की तरफ से 2015 में यमन पर हमले शुरू करने और 2016 में एक प्रमुख शिया धार्मिक नेता की हत्या के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव कम करने में मदद के लिए रविवार को एक दिन की यात्रा के लिए तेहरान रवाना हुए। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन की तरफ से 2015 में यमन पर हमले शुरू करने और 2016 में एक प्रमुख शिया धार्मिक नेता की हत्या के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव कम करने में मदद के लिए रविवार को एक दिन की यात्रा के लिए तेहरान रवाना हुए। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन की तरफ से 2015 में यमन पर हमले शुरू करने और 2016 में एक प्रमुख शिया धार्मिक नेता की हत्या के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है।

ईरान और सऊदी अरब उस वक्त युद्ध की कगार पर पहुंच गए थे जब ईरान ने खाड़ी देश के तेल संयंत्रों पर 14 सितंबर को हमला कर दिया था।

सऊदी अरब और उसके सहयोगियों ने हमले के लिए ईरान को दोष दिया था। वहीं 11 अक्टूबर को ईरान के स्वामित्व वाले एक तेल टैंकर पर सऊदी अरब तट के पास लाल सागर में हमला हुआ था।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने की अपनी पहल के तहत, प्रधानमंत्री इमरान खान 13 अक्टूबर को ईरान के दौरे पर जाएंगे।” मंत्रालय ने बताया कि इस दौरे में प्रधानमंत्री खान सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमनेई और राष्ट्रपति हासन रूहानी समेत ईरान के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान खाड़ी में शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के अलावा द्विपक्षीय मुद्दों और महत्त्वपूर्ण क्षेत्रीय घटनाओं पर भी चर्चा होगी।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानईरानसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?