चीनी युद्ध पोतों, पनडुब्बियों की मदद से आधुनिक बनेगी पाकिस्तानी नौसेना : पाक नौसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: February 5, 2021 23:03 IST2021-02-05T23:03:31+5:302021-02-05T23:03:31+5:30

Pakistani Navy will be modernized with the help of Chinese warships, submarines: Pak Navy Chief | चीनी युद्ध पोतों, पनडुब्बियों की मदद से आधुनिक बनेगी पाकिस्तानी नौसेना : पाक नौसेना प्रमुख

चीनी युद्ध पोतों, पनडुब्बियों की मदद से आधुनिक बनेगी पाकिस्तानी नौसेना : पाक नौसेना प्रमुख

बीजिंग, पांच फरवरी पाकिस्तान अपनी नौसेना को आधुनिक बनाने और उसकी युद्धक क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य से घनिष्ठ मित्र चीन से चार आधुनिक युद्ध पोत और आठ पनडुब्बियां खरीद रहा है। पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख ने यह जानकारी दी।

चीन ने 29 जनवरी को पाकिस्तानी नौसेना के लिए द्वितीय टाइप 054ए/पी बहुद्देशिय नौसैनिक मिसाइल पोत पेश की। क्रूज मिसाइल से युक्त यह युद्ध पोत चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की नौसेना का मुख्य हिस्सा है और फिलहाल ऐसे 30 पोत सेवा में हैं।

चीन के नौसैनिक विशेषज्ञों के मुताबिक टाइप 054ए (जिसपर टाइप 054ए/पी आधारित है) चीन का सबसे आधुनिक युद्ध पोत है, जो आधुनिक राडार प्रणाली और लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइलों से युक्त है।

एडमिरल एम. अमजद खान नियाजी ने चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स को बताया कि सेना के आधुनिकीकरण प्रक्रिया के तहत पाकिस्तान नौसेना अपने पुराने पोतों/उपकरणों का हटा कर मित्र देशों से नयी खरीदी कर रही है और देश में ही उनके निर्माण के लिए तकनीक का हस्तांतरण भी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistani Navy will be modernized with the help of Chinese warships, submarines: Pak Navy Chief

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे