लाइव न्यूज़ :

वाराणसी जेल से 16 साल बाद रिहा हुए पाक कैदी अपने साथ ले गया श्रीमद्भगवत गीता, खत में लिखी ये बातें

By स्वाति सिंह | Updated: November 5, 2018 08:48 IST

साल 2001 में जलालुद्दीन पकड़ा गया था। उसे वाराणसी में छावनी इलाके से कुछ संदिग्ध दस्तावेजों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुलिस को उसके पास से कुछ जगहों के मानचित्र मिले थे।

Open in App

वाराणसी जेल में बंद पाकिस्तानी नागरिक को 16 साल बाद रविवार को रिहा कर दिया गया है।जलालुद्दीन को 16 साल पहले संदिग्ध दस्तावेज के साथ वाराणसी छावनी इलाके से गिरफ्तार किया गया था।जिसे रविवार को रिहा कर दिया गया।बताया जा रहा है कि रिहाई के बाद अपने साथ भागवदगीता लेकर पाकिस्तान गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाराणसी सेंट्रल जेल के सीनियर कॉरेस्पोंडेंट अंबरीश गौड ने बताया कि साल 2001 में जलालुद्दीन पकड़ा गया था। उसे वाराणसी में छावनी इलाके से कुछ संदिग्ध दस्तावेजों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुलिस को उसके पास से कुछ जगहों के मानचित्र मिले थे। जलालुद्दीन पाकिस्तान के सिंध प्रांत से है। 

इसके बाद जलालुद्दीन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 16 साल की जेल की सजा सुनाई गई। खबरों कि मानें तो जेल में जाने के बाद जलालुद्दीन ने हाइस्‍कूल पास किया और आगे की पढ़ाई करने के साथ ही वह श्रीमद्भागवत गीता का भी अध्‍ययन करने लगा। इसके बाद फिर जेल से ही उसने इंटरमीडिएट, बीए और एमए तक की पढ़ाई पूरी की। डिग्रियों के साथ-साथ उसने इलेक्ट्रीशन का कोर्स किया। 

जाने से पहले गृह मंत्रालय को भेजा पत्र

जलालुद्दीन ने जेल से रिहा होने से पहले जेल के अधिकारियों के जरिए गृह मंत्रालय को पत्र भेजा। इस पत्र में उसने लिखा है, 'मेरी ख्वाहिश है कि यूएसए, यूके, यूएई की तरह ही हमारे सार्क देश से भी एलओसी खत्‍म हो जाए।' उसने लिखा 'हम सब (भारत-पाकिस्‍तान) अगर एक हो जाएं तो कोई भी देश बुरी नजर से देखने की हिम्‍मत नहीं कर सकेगा।' 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी