लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सांसद राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:25 IST

Open in App

लाहौर, 27 अप्रैल पाकिस्तान के एक सांसद को राजद्रोह के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के करीबी सहयोगी जावेद लतीफ को लाहौर पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) ने गिरफ्तार किया। इससे पहले राजद्रोह के मामले में एक सत्र अदालत ने लतीफ की अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी।

प्राथमिकी के मुताबिक लतीफ ने सरकारी संस्थानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा था कि शरीफ की बेटी मरियम नवाज के साथ किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे।

जमील सलीम नामक व्यक्ति की शिकायत पर लतीफ पर 20 मार्च को राजद्रोह के आरोपों में मामला दर्ज किया गया था।

बहरहाल, नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने लतीफ की गिरफ्तारी की निंदा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला