लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी नेत्री ने प्रतिद्वंद्वी पार्टी के सांसद को टीवी कार्यक्रम में थप्पड़ मारा

By भाषा | Updated: June 11, 2021 01:01 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 10 जून सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की एक नेत्री ने टीवी पर टॉक शो के दौरान प्रतिद्वंद्वी पार्टी के सांसद को तीखी बहस के दौरान गालियां दीं और थप्पड़ मार दिया।

‘एक्सप्रेस न्यूज’ पर ‘कल तक’ टॉक शो में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की फिरदौस आशीक अवान और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सांसद कादिर खान मंदोखेल हिस्सा ले रहे थे। कार्यक्रम का संचालन जावेद चौधरी कर रहे थे।

वायरल वीडियो में पंजाब में पीटीआई की प्रांतीय सरकार की प्रवक्ता अवान, मंदोखेल को पहले गालियां देती हैं और उनके मुंह पर थप्पड़ मार देती हैं।

क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने सार्वजनिक तौर पर दूसरे नेता से बदसलूकी करने के लिए अवान की आलोचना की।

अवान ने ट्विटर पर एक वीडियो बयान जारी कर दावा किया कि टॉक शो के दौरान मंदोखेल ने उन्हें बार-बार तंग किया और वह आत्मरक्षा में ऐसा करने के लिए मजबूर हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना