लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी पत्रकार मीर को टीवी चैनल पर शो की मेजबानी से रोका गया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 23:30 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 31 मई पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर को सोमवार को एक निजी टीवी चैनल ने अपने लोकप्रिय टॉक शो की मेजबानी करने से रोक दिया। उन्होंने एक साथी पत्रकार पर हमले के मद्देनजर देश के शक्तिशाली ‘प्रतिष्ठान’ की आलोचना की थी।

मीर ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में पत्रकार असद तूर पर तीन ‘अज्ञात' व्यक्तियों के हमले के खिलाफ पत्रकारों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में एक उग्र भाषण दिया था। उन्होंने हमले में जवाबदेही तय करने की मांग की थी।

मीर ‘जिओ टीवी’ पर प्राइम टाइम ‘कैपिटल टॉक’ शो की मेजबानी करते हैं। मीर को टीवी नेटवर्क द्वारा छुट्टी पर भेज दिया गया जिसका दावा है कि वह अभी समाचार चैनल का हिस्सा हैं।

पत्रकार ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि यह उनके लिए नया नहीं है क्योंकि उन्होंने ‘‘परिणामों’’ के बावजूद लड़ने की कसम खाई है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरे लिए कुछ भी नया नहीं है। मुझे पहले भी दो बार प्रतिबंधित किया गया था। दो बार नौकरी खोई। मैं संविधान में दिए गए अधिकारों के लिए आवाज उठाना बंद नहीं कर सकता। इस बार मैं किसी भी परिणाम के लिए तैयार हूं और किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हूं। क्योंकि वे मेरे परिवार को धमकी दे रहे हैं।’’

इस संबंध में सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन पत्रकार संगठनों और अन्य लोगों ने इस कदम की आलोचना की है।

पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने भी इस कदम की निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना