लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के प्रमुख हमीद का तबादला

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:16 IST

Open in App

इस्लामाबाद, छह अक्टूबर पाकिस्तानी सेना ने चौंकाने वाला एक कदम उठाते हुए बुधवार को शक्तिशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद का स्थानातंरण कर दिया। हमीद को पेशावर कोर का कमांडर बनाया गया है।

उनके स्थानांतरण के बाद इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आइएसआई) के नए प्रमुख की अभी घोषणा नहीं की गई है। हमीद को 16 जून, 2019 को एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उससे पहले उन्होंने आईएसआई में आंतरिक सुरक्षा के प्रमुख के रूप में काम किया था।

हमीद को सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा का करीबी माना जाता है और उन्हें ऐसे महत्वपूर्ण समय में आईएसआई प्रमुख नियुक्त किया गया था जब कई बाहरी और आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां थीं।

उन्होंने सितंबर में काबुल का दौरा किया था और मीडिया के साथ एक संक्षिप्त बातचीत में कहा था कि अफगानिस्तान में "सब कुछ ठीक हो जाएगा।" उन्होंने यह बयान उस समय दिया था जब सरकार की घोषणा में देरी के कारण तालिबान अधिकारियों के बीच मतभेदों की अफवाहें थीं।

सेना ने एक आधिकारिक बयान में वरिष्ठ स्तर पर दो और नियुक्तियों की भी घोषणा की। इसमें कहा गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद आमिर को गुजरांवाला कोर का कमांडर नियुक्त किया गया है जबकि लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को सेना का क्वार्टर मास्टर जनरल (क्यूएमजी) नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक