लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी युवक को सवार हुई प्रधानमंत्री बनने की सनक, झंडा लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा!

By भाषा | Updated: December 22, 2018 22:55 IST

प्रधानमंत्री बनाये जाने की मांग को लेकर व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा। नकली इमरान खान से करवानी पड़ी बात।

Open in App

इस्लामाबाद, 22 दिसम्बरः एक पाकिस्तानी को प्रधानमंत्री बनने की इतनी धुन और सनक सवार हो गई कि वह मोबाइल टावर पर चढ़ कर मांग करने लगा कि उसे पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनाया जाए। एआरवाई न्यूज की खबर के अनुसार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद अब्बास के तौर पर हुई है। वह इस्लामाबाद के ब्लू एरिया स्थित एक टावर पर हाथ में पाकिस्तान का झंडा लेकर चढ़ गया। इसके बाद मौके पर पुलिस और राहत एजेंसियां पहुंच गईं।

पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह अड़ा रहा कि जब तक उसे प्रधानमंत्री बनाने का वादा नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। कम से कम स्थानीय अधिकारी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से उसकी बात कराने की व्यवस्था करें।

व्यक्ति ने जब नीचे आने से इनकार कर दिया तो अधिकारियों ने मिमिक्री कलाकार शफाअत अली से उससे खान की आवाज में बात करने के लिए कहा। मजे की बात है कि टावर पर चढ़े व्यक्ति ने कलाकार से यह सोचकर करीब पांच मिनट बात की कि वह देश के प्रधानमंत्री से बात कर रहा है। व्यक्ति बाद में नीचे उतर आया। 

पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और उसे एरिया पुलिस थाने ले गई है। उक्त व्यक्ति के बारे में माना जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?