भारत के कोरोना संकट को लेकर पाकिस्तानी लड़की ने की एकजुटता दिखाने की कोशिश, लोगों ने बता दिया- एंटी नेशनल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2021 16:30 IST2021-05-25T16:16:18+5:302021-05-25T16:30:22+5:30
एक पाकिस्तानी हिंदू लड़की ने जब नाम के साथ भारत का झंडा लगाने की बात कही तो बहुत से पाकिस्तानियों को यह पसंद नहीं आया। यहां तक की कई लोगों ने उन्हें एंटी नेशनल तक कह दिया।

फाइल फोटो
भारत में कोविड-19 के कारण बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं और हर दिन सैंकड़ों लोग इस महामारी के चलते अपनी जान गंवा देते हैं। दुनिया के कई देशों ने संकट के इस दौर में भारत के साथ एकजुटता प्रदर्शित की है। यहां तक की पाकिस्तान भी मदद की पेशकश कर चुका है। हालांकि भारत के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक पाकिस्तानी हिंदू लड़की ने जब नाम के साथ भारत का झंडा लगाने की बात कही तो बहुत से पाकिस्तानियों को यह पसंद नहीं आया। यहां तक की कई लोगों ने उन्हें एंटी नेशनल तक कह दिया।
पाकिस्तानी लड़की प्रियंका ने एक ट्वीट किया था। जिसमें प्रियंका ने भारत के कोरोना संकट को लेकर अपनी एकजुटता जाहिर की थी और पूछा था कि वह भारत के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए क्या अपने नाम के साथ भारतीय झंडा लगा सकती है। जिसके बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। हालांकि बहुत से लोगों ने इसके लिए प्रियंका की आलोचना की और कुछ लोगों ने उन्हें एंटी नेशनल तक कह दिया।
As India is having tough time, what If I add an Indian flag next to my name only in solidarity with them? #JustAsking
— ᴘʀɪʏᴀɴᴋᴀ 🇵🇰 (@PriyankaDeviiii) May 23, 2021
नकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने किया आहत
ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान में प्रियंका के खिलाफ हर आदमी खड़ा हो गया। कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया। एक शख्स ने लिखा कि आपको जो करना है, वो कीजिए। हालांकि नकारात्मक प्रतिक्रियाओं से आहत प्रियंका ने कहा कि मैं अब वो नहीं कर सकती हूं, जो मैं करना चाहती हूं।
लोगों ने बताया-एंटी पाकिस्तानी
प्रियंका ने कुछ लोगों के कमेंट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। जिसमें एक शख्स ने लिखा, 'भारी हमदर्दी आ रही है यहूदी की मैडम को, पहले तो आपको सिर्फ एंटी मुस्लिम समझता था। लेकिन आप तो एंटी पाकिस्तान भी हो। अल्लाह पाक लोगों की असलियत खोल रहा है। घर बैठे लोग एक्सपोज हो रहे हैं।'
I can't do whatever I want to do 😞😕 pic.twitter.com/0jEchyve8h
— ᴘʀɪʏᴀɴᴋᴀ 🇵🇰 (@PriyankaDeviiii) May 23, 2021
... और छोड़ दिया विचार
लोगों की प्रतिक्रियाओं से आहत प्रियंका ने भारतीय झंडा लगाने का विचार त्याग दिया। उन्होंने लिखा कि मैं अब इससे ज्यादा नहीं झेल सकती। एक अन्य शख्स ने पाकिस्तानी सेना को उनका ट्वीट टैग कर दिया। वहीं एक अन्य ने लिखा कि आपने फिलीस्तीन के मुद्दे पर भारतीयों की प्रतिक्रियाएं देखी हैं।
Have you seen Indians’ reaction about the Palestine’s issue?
— Shah Hussain (@Hussain_Legal) May 23, 2021