लाइव न्यूज़ :

बौखलाए पाकिस्तान ने अमेरिका को बताया 'दगाबाज दोस्त', ट्रंप को दी धमकी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 7, 2018 15:23 IST

इस्लामाबाद और लाहौर में कुछ लोगों ने ट्रम्प के खिलाफ नारेबाजी भी की और उनके फोटो और अमेरिकी झंडे भी जलाए गए।

Open in App

अमेरिका की ओर से सैन्य सहायता पर रोक लगाने के बाद पाकिस्तान इतना बौखला गया है कि उसने अमेरिका को दगाबाज कह दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा "अमेरिका का रवैया कभी भी सहयोगी या दोस्त का नहीं रहा। अमेरिका हमेशा दगाबाज दोस्त रहा।" इतना ही नहीं राजधानी इस्लामाबाद और लाहौर में कुछ लोगों ने ट्रम्प के खिलाफ नारेबाजी भी की और उनके फोटो और अमेरिकी झंडे भी जलाए।

इसके अलावा दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान अमेरिकी सप्लाई चैन को रोक सकता है जिससे यूएस आर्मी पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाती है। इससे पहले वह इस रसद को साल 2011 में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद बंद कर चुका है। वहीं अमेरिकी अफसरों ने इसका जवाब देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान ऐसा कोई कदम उठाता है, तो इससे निपटने के लिए हमारे पास अब कई ऑप्शन मौजूद है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए साल 2018 में अपना पहला ट्वीट पाकिस्ताान को आर्थिक मदद रोकने को लेकर किया था। इस ट्वीट में उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में पाकिस्तान के दावे को झूठा करार दिया और उसे धोखेबाज बताते हुए आर्थिक मदद बंद करने की घोषणा की थी। 

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, "हम अफगानिस्तान में जिन आतंकियों की तलाश करते हैं पाकिस्तान ने उन्हें सुरक्षित पनाह दे रखी है। मूर्खतापूर्ण तरीके से अमेरिका ने बीते 15 सालों में पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर दिए हैं।"  वहीं अमेरिकी एजेंसी इंटरनेशनल डेवलपमेंट के मुताबिक अमेरिका ने पाकिस्तान को 2016 में 77.8 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान की थी, जिसमें 35 फीसदी सैन्य सहायता और बाकी आर्थिक मदद थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल