लाइव न्यूज़ :

पाक विदेश मंत्री ने अमेरिकी NSA को भारत के साथ तनाव कम करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में दी जानकारी 

By भाषा | Updated: March 11, 2019 22:13 IST

भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के एक प्रशिक्षण शिविर पर बड़ी कार्रवाई की थी।

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पुलवामा हमले के बाद भारत के साथ तनाव कम करने के लिए इस्लामाबाद द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन को सोमवार को अवगत कराया। कश्मीर के पुलवामा जिले में गत 14 फरवरी को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर के हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था।

बढ़ते आक्रोश के बीच भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के एक प्रशिक्षण शिविर पर बड़ी कार्रवाई की थी। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) ने कहा कि कुरैशी और बोल्टन ने टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान पुलवामा घटना के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर विचार-विमर्श किया। एफओ ने कहा, ‘‘टेलीफोन कॉल करने का उद्देश्य उन्हें (बोल्टन) हाल के घटनाक्रमों के बारे में पाकिस्तान का दृष्टिकोण बताना था।’’ कुरैशी ने कहा कि 26 फरवरी की भारतीय ‘‘आक्रामकता’’ पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना के हमले के अगले दिन 27 फरवरी को पाकिस्तान की कार्रवाई ‘‘पूरी तरह से बाहरी आक्रमण के खिलाफ आत्मरक्षा में की गई थी।’’

एफओ ने कहा कि विदेश मंत्री ने ‘‘बोल्टन को पाकिस्तान द्वारा तनाव कम करने के लिए उठाये गये कदमों के बारे में बताया ।’’ कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के प्रति सद्भावना प्रकट करते हुए भारतीय पायलट को उनके हवाले कर दिया। पाकिस्तान क्षेत्र की शांति और स्थिरता चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद विचार-विमर्श करने के बाद दिल्ली लौट गये है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान 14 मार्च को भारत के लिए एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा, जो करतारपुर गलियारे के संचालन के तौर-तरीकों पर चर्चा करेगा और वह सैन्य संचालन महानिदेशालय के स्तर पर साप्ताहिक बैठक जारी रखने के लिए भी तैयार है।

एफओ ने एक बयान में कहा कि बोल्टन ने पाकिस्तान के कदमों की प्रशंसा की जिससे तनाव कम होने में मदद मिली। उन्होंने दोनों पक्षों से संयम बरतने का अनुरोध किया। बयान में कहा गया है, ‘‘सभी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘विदेश मंत्री ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किसी भी भारतीय दुस्साहस के खिलाफ चेतावनी दी। राजदूत बोल्टन ने इस पर सहमति जताई।’’

बयान में कहा गया कि बोल्टन ने भी अफगानिस्तानी शांति प्रक्रिया में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। दोनों नेता प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ काम करने पर सहमत हुए। भाषा देवेन्द्र देवेंद्र माधव माधव माधव

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानटेरिटोरियल आर्मीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी