लाइव न्यूज़ :

अमीरात की यात्रा पर जा रहे पाकिस्तानी विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: April 17, 2021 13:20 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 17 अप्रैल पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वह व्यापार और निवेश में सहयोग सहित द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों में वहां के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे।

विदेश कार्यालय ने कहा कि कुरैशी वहां अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और अन्य प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे।

यूएई में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी समुदाय के लोग रहते हैं।

विदेश कार्यालय ने कहा, "विदेश मंत्री व्यापार और निवेश, पाकिस्तानी लोगों के लिए नौकरी के अवसरों और पाकिस्तानी प्रवासियों के कल्याण सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर यूएई के नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करेंगे।"

वह परस्पर हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के संबंध काफी मधुर हैं।

स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आयी उन खबरों के बाद इस यात्रा का अतिरिक्त महत्व है जिनमें कहा गया था कि यूएई ने जनवरी में पाकिस्तानी और भारतीय अधिकारियों के बीच गुप्त वार्ता की मेजबानी की। इसके कुछ हफ्तों बाद दोनों पक्षों ने फरवरी में नियंत्रण रेखा पर 2003 के युद्धविराम समझौते को बहाल करने पर सहमति जतायी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल