लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी दूतावास ने किया पीएम इमरान खान को शर्मसार कर देने वाला ट्वीट, वीडियो हो रहा है वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: December 3, 2021 14:03 IST

दूतावास ने ट्वीट में लिखा, ‘महंगाई पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ रही है। इमरान खान आप कब तक उम्मीद करते हैं कि हम सरकारी अधिकारी चुप रहेंगे और पिछले तीन महीने से बिना भुगतान के आपके लिए काम करते रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते हुए दूतावास ने उन्हें टैग करते हुए दो ट्वीट किया हैदूतावास ने एक ट्वीट में लिखा- माफी चाहते हैं इमरान खान लेकिन इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं था

सर्बियाः पिछले तीन महीनों से बिना वेतन काम करने को लेकर पाकिस्तान के सर्बिया स्थित दूतावास ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को  शर्मसार किया है। दूतावास ने कहा कि वेतन के बिना बच्चों की फीस जमा नहीं हो पाई है जिसकी वजह से उन्हें स्कूल से बाहर कर दिया गया है। आखिर आपको और कितना समय चाहिए।

इमरान खान के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते हुए दूतावास ने उन्हें टैग करते हुए दो ट्वीट किया है। पहले ट्वीट में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दूतावास ने इमरान खान के बयान 'घबराना नहीं है' को शामिल करते हुए गीत के रूप में अपने गुस्से का इजहार किया है।

दूतावास ने ट्वीट में लिखा, ‘महंगाई पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ रही है। इमरान खान आप कब तक उम्मीद करते हैं कि हम सरकारी अधिकारी चुप रहेंगे और पिछले तीन महीने से बिना भुगतान के आपके लिए काम करते रहेंगे। हमारे बच्चों को फीस का भुगतान नहीं करने की वजह से स्कूलों से निकाल दिया गया है।' 

इसी ट्वीट के नीचे दूतावास ने एक और ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा, माफी चाहते हैं इमरान खान लेकिन इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं था।

सईद अलेवी ऑफिशियल वॉटरमार्क के साथ पोस्ट किए गए दूतावास के वीडियो में महंगाई, खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीतमों को लेकर इमरान खान की खिंचाई की गई है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई को लेकर इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार पहले से भी विपक्ष के निशाने पर है।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानEmbassy
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल