लाइव न्यूज़ :

जल संबंधी मुद्दे पर वार्ता करने के लिए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल अगले हफ्ते भारत की यात्रा करेगा

By भाषा | Updated: March 20, 2021 00:32 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 19 मार्च पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि स्थायी सिंधु आयोग की बैठक में शामिल होने और जल संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उसके जल विशेषज्ञों का एक प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेगा।

विदेश विभाग के प्रवक्ता जहीद हफीज चौधरी ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि स्थायी सिंधु आयोग की 116वीं बैठक नयी दिल्ली में 23 और 24 मार्च को होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘समझौते के तहत कई मुद्दे हैं जिनमें पकल दुल और लोअर कलनाई जलविद्युत संयंत्र के डिजाइन पर हमारी आपत्ति, पश्चिमी नदियों पर नयी भारतीय परियोजनाओं पर सूचना की आपूर्ति और भारत से मिलने वाले बाढ़ संबंधी आंकड़े शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सिंधु जल आयुक्त सईद मुहम्मद मेहर अली शाह प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल सिंधु आयुक्त पीके सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होगा। सक्सेना के साथ केंद्रीय जल आयोग, सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी और नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कारपोरेशन के उनके सलाहकार शामिल होंगे।

यह स्थायी सिंधु आयोग की वार्षिक बैठक होगी। सिंधु जल समझौते के तहत दोनों देशों के आयुक्तों को साल में कम से कम एक बार बैठक करनी होती है। यह बैठक बारी-बारी से पाकिस्तान एवं भारत में आयोजित की जाती है।

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त किये जाने के बाद पहली बार यह बैठक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा