लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी अदालत ने पत्रकार डेनियल पर्ल हत्याकांड में बरी किये गये व्यक्ति को ‘सेफ हाउस’ भेजा

By भाषा | Updated: February 2, 2021 15:23 IST

Open in App

इस्लामाबाद, दो फरवरी (एपी) पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने 2002 में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की नृशंस हत्या के मामले में बरी किये गये पाकिस्तानी-ब्रिटिश व्यक्ति को एक तथाकथित सरकारी ‘सेफ हाउस’ मे भेज दिया है।

अहमद सईद उमर शेख नाम का यह व्यक्ति वहां सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में रहेगा और उसे ‘सेफ हाउस’ से निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन उसकी पत्नी और बच्चे उससे मिलने वहां जा सकेंगे।

शेख पिछले 18 साल से मौत की सजा का सामना कर रहा है।

शेख के पिता सईद शेख ने कहा, ‘‘यह पूरी आजादी नहीं है। यह आजादी की दिशा में एक कदम है। ’’

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने पर्ल हत्याकांड में शेख को बरी किये जाने के आदेश को पिछले बृहस्पतिवार को बरकरार रखा था। वहीं, पर्ल के परिवार और अमेरिकी प्रशासन ने इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब