लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी अदालत ने हाफिज सईद के आवास के बाहर विस्फोट मामले में नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:49 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, दो दिसंबर मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद- दावा के प्रमुख हाफिज सईद के आवास के बाहर हुए विस्फोट के मामले में गिरफ्तार की गई एक महिला ने अदालत में दावा किया कि उसे हिरासत में लेने के लिए कोई ठोस आधार नहीं है। मामले में आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) और पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है।

सईद के जौहर शहर स्थित आवास के बाहर 23 जून को हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक घायल हो गए थे। धमाके में इलाके में कई मकानों, दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था। पंजाब सरकार ने विस्फोट में शामिल सभी ‘‘10 पाकिस्तानी संदिग्धों’’ के नेटवर्क का पता लगाने का दावा किया है।

पंजाब पुलिस के एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने चार संदिग्धों- पीटर पॉल डेविड, ईद गुल, आयशा बीबी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई अभी शुरू नहीं हुई है।’’ आयशा बीबी ने लाहौर उच्च न्यायालय में गिरफ्तारी के बाद याचिका दायर की, जिसमें कहा गया है कि सईद के आवास के बाहर विस्फोट में शामिल कथित आतंकवादियों की ‘‘सहायक’’ होने के आरोप में उन्हें सीटीडी द्वारा गिरफ्तार किया गया।

आयशा ने अपनी याचिका में दावा किया, ‘‘मेरा गिरफ्तार आतंकियों से कोई संबंध नहीं है। पुलिस के पास मुझे गिरफ्तार करने का कोई ठोस आधार नहीं है।’’ आयशा के वकील फिदा हुसैन ने अदालत को बताया कि उसका विस्फोट से कोई संबंध नहीं है क्योंकि जब यह घटना हुई तब वह जौहर शहर में मौजूद नहीं थी। याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने सीटीडी और पंजाब सरकार को दो हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया।

सईद आतंकी वित्तपोषण मामलों में कोट लखपत जेल लाहौर में जेल की सजा काट रहा है। सईद (71) को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी घोषित कर रखा है और उस पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। आतंकवाद के वित्तपोषण के पांच मामलों में उसे 36 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। सभी मामलों में सुनाई गई सजा एक साथ चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला