लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के हास्य कलाकार उमर शरीफ की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: September 11, 2021 20:55 IST

Open in App

कराची, 11 सितंबर पाकिस्तान के वरिष्ठ हास्य कलाकार और टेलीविजन जगत की जानी मानी हस्ती उमर शरीफ गंभीर रूप से बीमार हैं। उनके परिवार ने शनिवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से शरीफ को इलाज के लिए अमेरिका ले जाने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

उमर (66) उप महाद्वीप के जानेमाने कलाकार और निर्माता हैं। इस समय वह कराची के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले साल उनके हृदय की बाईपास सर्जरी की गई थी और तब से ही स्मृति लोप सहित उनकी सेहत में गिरावट आ रही है।

उनकी पत्नी जरीन ने कहा, ‘‘वह व्हीलचेयर पर सिमट कर रह गए हैं और उन्हें तुरंत अमेरिका के विशेष डॉक्टरों से इलाज की जरूरत है। अगर वह अमेरिका नहीं जा सके तो उनके हृ्दय का ऑपरेशन यहां कराना होगा जो उनके लिए प्राणघातक हो सकता है।’’

इस बीच, सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल और संघीय सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने अस्पताल में जाकर उमर का हाल जाना और उनकी पत्नी को भरोसा दिया कि वे उमर को अमेरिका भेजने की व्यवस्था करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा