लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी नागरिक को 20 करोड़ डॉलर के फोन धोखाधड़ी मामले में 12 साल की कारावास

By भाषा | Updated: September 18, 2021 10:08 IST

Open in App

सिएटल, 18 सितंबर (एपी) ‘एटी एंड टी’ के नेटवर्क से फोन को ‘अनलॉक’ (खोलने) करने का षड्यंत्र रचने संबंधी मामले में एक पाकिस्तानी नागरिक को 12 साल कारावास की सजा सुनाई गई है। कंपनी का कहना है कि इस षड्यंत्र के कारण कंपनी को 20 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है।

कराची के मोहम्मद फहद (35) को 2012 में फेसबुक के जरिए वाशिंगटन के बॉथल में ‘एटी एंड टी’ के कॉल सेंटर के एक कर्मी के रूप में भर्ती किया गया था, उसने फोन ऑनलाक करने में मदद के लिए कुछ लोगों को रिश्वत दी थी।

इसकी मदद से फोन को एटी एंड टी के नेटवर्क से हटाया जाता था, भले ही उपभोक्ताओं ने इन महंगे उपकरणों के लिए भुगतान पूरा नहीं किया हो या उनके सेवा अनुबंध की अवधि समाप्त नहीं हुई हो। इसके बाद उपभोक्ता अपने फोन के लिए सस्ती सेवा खरीद सकते थे।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि इसके बाद, फहद ने कंपनी के सॉफ्टवेयर में मालवेयर डलवाया, जिसकी मदद से वह पाकिस्तान से फोन अनलॉक कर सकता था। कंपनी ने शुरुआत में इस षड्यंत्र का पता लगने के बाद इसमें शामिल दो कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया था, इसके बाद भी फहद ने यह कार्य जारी रखा। फहद ने ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से अवैध फोन-अनलॉकिंग सेवा बेची और लाखों डॉलर कमाए, जिसकी मदद से उसने विदेशों की महंगी यात्राएं कीं।

उसने 2012 से 2017 तक तीन ‘एटी एंड टी’ कर्मचारियों को 9,22,000 डॉलर का भुगतान किया। उसे 2018 में हांगकांग से गिरफ्तार किया गया। ‘एटी एंड टी’ के फोरेंसिक विश्लेषण में पाया गया कि इस षड्यंत्र के तहत 19 लाख से अधिक फोन अनलॉक किए गए थे।

कंपनी को उपभोक्ताओं के भुगतान से पहले अपने नेटवर्क से हटाए गए फोन के कारण 20 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ। इसमें सेवा अनुंबध पूरे नहीं होने के कारण हुआ नुकसान शामिल नहीं है।

फहद को 2019 में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। उसने एक साल पहले अपना अपराध स्वीकार कर लिया और उसे बृहस्पतिवार को सजा सुनाई गई। फहद ने अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज रॉबर्ट लासनिक को पत्र लिखकर माफी मांगी थी। लासनिक ने फहद को क्षतिपूर्ति के रूप में 20 करोड़ डॉलर से अधिक का भुगतान करने का भी आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?