लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी नागरिक पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए अमेरिका में लोगों को प्रवेश कराने का आरोप

By भाषा | Updated: April 8, 2021 10:03 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, आठ अप्रैल अमेरिकी संघीय ‘ग्रैंड ज्यूरी’ ने 40 वर्षीय एक पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी नागरिक को लोगों को बिना वैध दस्तावेजों के अमेरिका में प्रवेश कराने के मामले में आरोप तय किए हैं।

संघीय अभियोजक ने बुधवार को आरोप लगाया कि अबीद अली खान ने जनवरी 2015 से दिसम्बर 2020 के बीच पाकिस्तान में अपने तस्करी नेटवर्क के साथियों के साथ मिलकर बिना वैध दस्तावेजों वाले लोगों की अमेरिका आने में मदद की।

उन्होंने बताया कि अबीद अली खान पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले स्थित मानव तस्करी संगठन ‘ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन’ (टीसीओ) का सरगना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि खान और टीसीओ के उसके साथी वैश्विक स्तर पर मानव तस्करी गिरोह चलाते थे, जो बिना वैध दस्तावेजों के प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश करने में मदद करता था।

गृह मंत्रालय की जांच (एचएसआई) में सामने आया था कि पाकिस्तान का अबीद खान पश्चिमी एशिया और दक्षिण-पश्चिम एशिया में मानव तस्करी गिरोह चला रहा है और अमेरिका और अन्य जगहों पर लोगों को पहुंचाने के लिए कथित प्रणालीगत कमजोरियों का फायदा उठा रहा है।

वर्जीनिया के पूर्वी जिले के लिए कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी राज पारेख ने कहा, ‘‘ खान पर मानव तस्करी गिरोह कार्यक्रम का सरगना होने का आरोप है, जो फर्जी दस्तावेजों और अंतरराष्ट्रीय यात्रा मार्गों का इस्तेमाल कर लोगों को अमेरिका में प्रवेश दिलाता था।’’

अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अनुसार, खान और टीसीओ के सदस्य अमेरिका में प्रवेश दिलाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से करीब 20 हजार डॉलर लेते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना