लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी नागरिक पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए अमेरिका में लोगों को प्रवेश कराने का आरोप

By भाषा | Updated: April 8, 2021 16:37 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, आठ अप्रैल अमेरिकी संघीय ‘ग्रैंड ज्यूरी’ ने 40 वर्षीय एक पाकिस्तानी और अफगान नागरिक को लोगों को बिना वैध दस्तावेजों के अमेरिका में प्रवेश कराने के मामले में आरोप तय किए हैं।

संघीय अभियोजक ने बुधवार को आरोप लगाया कि आबिद अली खान ने जनवरी 2015 से दिसम्बर 2020 के बीच पाकिस्तान में अपने तस्करी नेटवर्क के साथियों के साथ मिलकर बिना वैध दस्तावेजों वाले लोगों की अमेरिका आने में मदद की।

उन्होंने बताया कि आबिद अली खान पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले स्थित मानव तस्करी संगठन ‘ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन’ (टीसीओ) का सरगना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि खान और टीसीओ के उसके साथी वैश्विक स्तर पर मानव तस्करी गिरोह चलाते थे, जो बिना वैध दस्तावेजों के प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश करने में मदद करता था।

गृह मंत्रालय की जांच (एचएसआई) में सामने आया था कि पाकिस्तान का आबिद खान पश्चिमी एशिया और दक्षिण-पश्चिम एशिया में मानव तस्करी गिरोह चला रहा है और अमेरिका और अन्य जगहों पर लोगों को पहुंचाने के लिए कथित प्रणालीगत कमजोरियों का फायदा उठा रहा है।

वर्जीनिया के पूर्वी जिले के लिए कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी राज पारेख ने कहा, ‘‘ खान पर मानव तस्करी गिरोह कार्यक्रम का सरगना होने का आरोप है, जो फर्जी दस्तावेजों और अंतरराष्ट्रीय यात्रा मार्गों का इस्तेमाल कर लोगों को अमेरिका में प्रवेश दिलाता था।’’

अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अनुसार, खान और टीसीओ के सदस्य अमेरिका में प्रवेश दिलाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से करीब 20 हजार डॉलर लेते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते