साइप्रस में इजराइली कारोबारियों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के शक में पाकिस्तानी गिरफ्तार

By भाषा | Published: October 14, 2021 12:15 AM2021-10-14T00:15:46+5:302021-10-14T00:15:46+5:30

Pakistani arrested on suspicion of trying to harm Israeli businessmen in Cyprus | साइप्रस में इजराइली कारोबारियों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के शक में पाकिस्तानी गिरफ्तार

साइप्रस में इजराइली कारोबारियों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के शक में पाकिस्तानी गिरफ्तार

यरूशलम, 13 अक्टूबर साइप्रस में रह रहे इजराइली कारोबारियों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने के शक में 27 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

खबरों के अनुसार संदिग्ध के नाम का खुलासा नहीं किया गया है जिसे साइप्रस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक के घर पर छापेमारी की और वहां से तीन मोबाइल फोन जब्त किए।

साइप्रस पुलिस ने सितंबर में हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए 38 वर्षीय अजेरी के फोन रिकॉर्ड को खंगाला जिसके बाद संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी की गई।

इजराइल ने इस महीने की शुरुआत में साइप्रस में रहने वाले इजराइली मूल के एक उद्योगपति की हत्या के प्रयास के बाद प्रतिद्वंद्वी ईरान पर साइप्रस में रह रहे इजराइली कारोबारियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया था। हालांकि, ईरान ने आरोपों को खारिज कर इन्हें आधारहीन करार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistani arrested on suspicion of trying to harm Israeli businessmen in Cyprus

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे