पाकिस्तानी सेना ने कहा: भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में एक सैनिक की मौत, पांच अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 13, 2020 23:21 IST2020-11-13T23:21:19+5:302020-11-13T23:21:19+5:30

Pakistani army said: one soldier killed, five others injured in firing by Indian soldiers | पाकिस्तानी सेना ने कहा: भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में एक सैनिक की मौत, पांच अन्य घायल

पाकिस्तानी सेना ने कहा: भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में एक सैनिक की मौत, पांच अन्य घायल

इस्लामाबाद, 13 नवंबर पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर ''भारी गोलीबारी'' की जिसमें एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया और पांच अन्य घायल हुए हैं।

सेना ने एक बयान में कहा कि 13 नवंबर को भारतीय सैनिकों ने ''नियंत्रण रेखा पर कई सेक्टरों में बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया और तोपों तथा भारी मोर्टारों सहित अंधाधुंध गोलाबारी की।''

बयान में कहा गया कि गोलाबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया और पांच अन्य घायल हो गए। इसके अलावा चार आम लोगों की भी मौत हुई है तथा 12 अन्य घायल हुए हैं।

इसमें कहा गया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने भी नियंत्रण रेखा से लगी भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistani army said: one soldier killed, five others injured in firing by Indian soldiers

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे