लाइव न्यूज़ :

थार मरूस्थल में युद्धाभ्यास कर रही पाकिस्तानी सेना

By भाषा | Updated: February 14, 2021 18:19 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 14 फरवरी पाकिस्तानी सेना अत्यधिक मरुस्थलीय वातावरण में संघर्ष की तैयारी के लिये सिंध प्रांत में थार मरुस्थल में एक महीने चलने वाला अभ्यास कर रही है। सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी।

सेना ने बीती रात जारी बयान में कहा कि 28 फरवरी को शुरू हुआ ''जीदार-उल-हदीद'' कूटनाम वाला यह अभ्यास 28 फरवरी को खत्म होगा।

बयान में कहा गया है, ''चार सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य रेगिस्तानों में अभ्यास की अवधारणा को मान्यता देना है।''

कराची कोर के सैनिक इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

सिंध के हैदराबाद से 165 किलोमीटर दूर चोर में सेना का मरूस्थलीय युद्ध विद्यालय है। मरूस्थलीय युद्ध के प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिये साल 1987 में इस विद्यालय की स्थापना की गई थी।

थार मरूस्थल 200,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच सक्रिय सीमा बनाता है।

शुक्रवार को पाकिस्तान की मेजबानी में अरब सागर में एक सप्ताह तक चलने वाला बहुराष्ट्रीय नौसेना अभ्यास शुरू हुआ था।

मीडिया में आईं खबरों के अनुसार 11 फरवरी को शुरू हुए अमन-2021 नामक इस अभ्यास में अमेरिका, रूस, चीन और तुर्की समेत करीब 45 देश हिस्सा ले रहे हैं। यह अभ्यास 16 फरवरी तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...