लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना के आलाकमान ने सांसदों को अफगानिस्तान, आंतरिक और बाह्य सुरक्षा हालात से अवगत कराया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 00:29 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, एक जुलाई पाकिस्तानी सेना के आलाकमान ने बृहस्पतिवार को सांसदों को आंतरिक व बाहरी सुरक्षा स्थिति, अफगानिस्तान के घटनाक्रम और क्षेत्र में बदलते घटनाक्रम के कारण देश के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी।

खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी संसदीय समिति को जानकारी देते हुए यह भी कहा कि पाकिस्तान युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में स्थायी शांति के लिए अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाता रहेगा।

बंद कमरे में हुई ब्रीफिंग में सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार, नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी, सभी प्रांतों के मुख्यमंत्री और अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

ब्रीफिंग के बाद जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार इसमें बताया गया कि पाकिस्तान वास्तव में अफगानिस्तान की चुनी हुई सरकार का स्वागत करता रहेगा और वह अफगानिस्तान में शांति के लिए अपनी जिम्मेदार भूमिका जारी रखेगा।

आईएसआई प्रमुख ने कहा, ''अफगानिस्तान में जारी संघर्ष में पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल नहीं हो रहा है और हमें उम्मीद है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल