लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना का आरोप, गैर-जिम्मेदाराना बयानों से युद्ध भड़का रहे हैं भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत

By भाषा | Updated: October 26, 2019 15:52 IST

गफूर ने दावा किया कि वह राजनीतिक आकाओं के चुनाव अभियान के लिए गैर-जिम्मेदाराना बयानों के जरिए बार-बार युद्ध को भड़का रहे हैं और क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया है कि जनरल बिपिन रावत बयान देकर 'युद्ध भड़का' रहे हैंगफूर के बयान पर भारतीय सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है

पाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत बार-बार ‘‘गैर-जिम्मेदाराना’’ बयान देकर ‘‘युद्ध भड़का’’ रहे हैं और क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल रहे हैं। इससे पहले, जनरल रावत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओेके) को ‘‘आतंकवादियों के नियंत्रण’’ वाला क्षेत्र करार दिया था।

फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा स्मृति व्याख्यान में अपनी समापन टिप्पणियों में जनरल रावत ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि गिलगित-बाल्तिस्तान तथा पीओके पाकिस्तान के अवैध कब्जे में रहे हैं। रावत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक बयान में आरोप लगाया कि भारतीय सेना प्रमुख चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के नए प्रस्तावित पद के लिए अपनी उम्मीदवारी को मजबूत बनाने के लिए बार बार गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।

गफूर ने दावा किया कि वह राजनीतिक आकाओं के चुनाव अभियान के लिए गैर-जिम्मेदाराना बयानों के जरिए बार-बार युद्ध को भड़का रहे हैं और क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल रहे हैं।

गफूर ने कहा कि वह पेशेवर सैन्य लोकाचार की कीमत पर भारतीय सीडीएस बनने की उम्मीद कर रहे हैं। गफूर के बयान पर भारतीय सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना झूठे और अपमानजनक आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं देती है।

टॅग्स :पाकिस्तानबिपिन रावतइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा