लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी कार्यकर्ता, तीन सेवानिवृत्त अधिकारी जासूसी के जुर्म में दोषी करार

By भाषा | Updated: December 3, 2021 23:44 IST

Open in App

इस्लामाबाद, तीन दिसंबर (एपी) पाकिस्तान की सैन्य अदालतों ने एक प्रतिष्ठित अधिकार कार्यकर्ता और तीन सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों को जासूसी और राजद्रोह के जुर्म में दोषी ठहराया है तथा उन्हें 12 से 14 साल की जेल की सज़ा सुनाई है। दो सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चारों पर अलग-अलग मुकदमा चलाया गया और उनके मामलों का एक दूसरे के मामले से कोई संबंध नहीं था। हालांकि यह साफ नहीं है कि उनके खिलाफ कब और कहा सुनवाई हुई। वहीं दोनों सुरक्षा अधिकारियों ने अन्य विवरण की पुष्टि करने से इनकार कर दिया।

कार्यकर्ता इदरीस खट्टक 2019 में मुल्क के उत्तर पश्चिम हिस्से की यात्रा करने के दौरान लापता हो गए थे और बाद में पता चला था कि उनकी गुमशुदगी में पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों का हाथ है। महीनों तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि बाद में पुष्टि की गई कि वह हिरासत में हैं।

नाम न उजागर करने की शर्त पर दो सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि खट्टक को 14 साल कैद की सज़ा सुनाई गई है।

अधिकारियों ने कहा कि खट्टक पर दुश्मन खुफिया एजेंसियों और अन्य के साथ संवेदनशील और अहम जानकारी साझा करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि इस वजह से हाल के सालों में पाकिस्तान के अशांत पूर्व कबायली क्षेत्रों में अमेरिका ने कई ड्रोन हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि खट्टक को वकील के जरिए अपने बचाव करने का अधिकार दिया गया था।

उनके अलावा तीन सेवानिवृत अफसरों- कर्नल फैज़ रसूल, कर्नल मोहम्मद अकमल और मेजर सैफुल्लाह बाबर को क्रमश: 14, 10 और 12 साल कैद की सज़ा सुनाई गई है। उनके खिलाफ जासूसी करने और दुश्मन खुफिया एजेंसियों के साथ सहयोग करने को लेकर मामला चलाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला