लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान : महिला पुलिस निरीक्षक ने महिला को निवस्त्र कर नृत्य को मजबूर किया, बर्खास्त

By भाषा | Updated: November 12, 2021 21:52 IST

Open in App

कराची, 12 नवंबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिरासत में ली गई महिला को कपड़े उतार कर नृत्य करने के लिए मजबूर करने की आरोपी महिला पुलिस अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत के दौरान महिला कैदी के साथ अमानवीय व्यवहार करने और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप की जांच के लिए गठित पुलिस जांच समिति ने निरीक्षक शबाना इरशाद को दोषी पाया है।

क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक मुहम्मद अजहर अकरम ने कहा,‘‘जांच में पाया गया कि महिला निरीक्षक ने परी गुल नामक महिला को क्वेटा के जिन्ना टाउनशिप में बच्चे की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और थाने लाई।’’

उन्होंने कहा,‘‘जब महिला को पुलिस हिरासत में लाया गया, तब महिला निरीक्षक शबाना ने न केवल उसे निवस्त्र किया बल्कि जेल में अन्य के सामने नृत्य करने पर भी मजबूर किया।’’

पीड़ित महिला को अदालत ने अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अकरम ने कहा, ‘‘महिला निरीक्षक ने अपने बचाव में कुछ नहीं कहा और उन्हें सेवा से जबरन कार्यमुक्त कर बर्खास्त कर दिया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर महिला निरीक्षक एक महिला के साथ ऐसा कर सकती है और अपने अधिकारों का दुरुपयोग करती है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हमने सुरक्षा के लिए जेल तक में महिला कैदियों से पूछताछ के लिए केवल महिला निरीक्षक को ही अधिकृत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं