लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में गधों की संख्या में एक लाख का इजाफा, हासिल करने के लिए चीन इसलिए रहता है बेकरार

By अभिषेक पारीक | Updated: June 11, 2021 17:23 IST

पाकिस्तान में गधों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में गधों की संख्या में एक लाख का इजाफा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में गधों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2020-21 में एक लाख का इजाफा हुआ है। पाकिस्तान में कुल गधां की संख्या 56 लाख तक पहुंच गई है। चीन को निर्यात किए जाने वाले गधों का इस्तेमाल पारंपरिक दवाएं बनाने में किया जाता है।

पाकिस्तान में गधों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में गधों की संख्या में एक लाख का इजाफा हुआ है। जिसके बाद पाकिस्तान में कुल गधों की संख्या 56 लाख तक पहुंच गई है। यह जानकारी पाकिस्तान के आर्थिक सर्वेक्षण में दी गई है। 

गुरुवार को पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तारिन ने आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 को पेश किया। जिसके मुताबिक पाकिस्तान में एक साल के दौरान घोड़ों और खच्चरों की संख्या में वृद्धि स्थिर रही है। हालांकि पाकिस्तानी गधों की संख्या में इजाफा देखा गया है। 

चीन को निर्यात किए जाते हैं गधे

दरअसल पाकिस्तान हर साल चीन को बड़ी संख्या में गधों का निर्यात करता है। जहां पर गधों की खाल का इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है। सर्वेक्षण के मुताबिक, पाकिस्तान में भैंस, घोड़े, बकरी, भेड़ और ऊंट सहित अन्य मवेशियों की संख्या में 57 लाख का इजाफा हुआ है। 

पारंपरिक दवाओं में इस्तेमाल

चीन में पाकिस्तान के गधों की खूब मांग है। इससे पाकिस्तान को काफी कमाई होती है। पारंपरिक चीनी दवाओं में गधों की खाल का काफी इस्तेमाल किया जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली पारंपरिक चीनी दवाओं में गधों की खाल का इस्तेमाल किया जाता है। 

गधों के लुप्त होने का खतरा

गधों के मामले में दुनिया में पाकिस्तान का तीसरा नंबर है, वहीं चीन में गधों की संख्या सर्वाधिक है। बावजूद इसके चीन में गधों की प्रजाति के लुप्त होने का खतरा भी मंडराने लगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन में गधों की मांग बहुत ज्यादा है।  

टॅग्स :पाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना