लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को गेहूं भेजने के संबंध में जल्द फैसले से अवगत कराएगा पाकिस्तान: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 18, 2021 23:01 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 18 नवंबर पाकिस्तान अपने क्षेत्र से पड़ोसी देश अफगानिस्तान को मानवीय मदद के तौर पर गेहूं भेजने के संबंध में अनुमति देने के अपने फैसले से जल्द ही भारत को अवगत कराएगा। बृहस्पतिवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा, ''निर्णय की घोषणा जल्द की जाएगी।''

अधिकारी ने इस धारणा को भी खारिज कर दिया कि पाकिस्तान वाघा सीमा से अफगानिस्तान में गेहूं के परिवहन की अनुमति शायद नहीं दे।

पिछले महीने, भारत ने मानवीय सहायता के रूप में अफगानिस्तान को 50,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजने की घोषणा की थी और पाकिस्तान से वाघा सीमा के माध्यम से खाद्यान्न भेजने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर अहमद मुत्तकी ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री इमरान खान से भारत को पाकिस्तान के रास्ते गेहूं भेजने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि तालिबान सरकार भारत से मानवीय मदद लेने के लिये तैयार है।

अधिकारी ने कहा, ''हमने तौर-तरीकों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है और जल्द ही भारत को हमारे फैसले के बारे में बताया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला