लाइव न्यूज़ :

चीन की मदद से पाकिस्तान 2022 तक भेजेगा अपना पहला अंतरिक्ष यात्री, 2020 से शुरू करेगा अंतरिक्ष यात्री के चयन की प्रक्रिया

By भाषा | Updated: September 17, 2019 11:04 IST

पाकिस्तान 2022 तक अतंरिक्ष में अपना पहला यात्री भेजने पर विचार कर रहा है। अंतरिक्ष यात्री के चयन में वह अपनी वायु सेना की मदद लेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा है कि वह अपने घनिष्ठ सहयोगी चीन की मदद से 2022 तक अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजना बना रहा है।पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने बताया कि अंतरिक्ष यात्री के चयन की प्रक्रिया 2020 में शुरू होगी।

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा है कि वह अपने घनिष्ठ सहयोगी चीन की मदद से 2022 तक अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने बताया कि अंतरिक्ष यात्री के चयन की प्रक्रिया 2020 में शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पाकिस्तान और भारत के बीच अगर सहयोग होता है, तो ये क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगा। न्यूज इंटरनेशनल ने फवाद के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के अंतरिक्ष मिशन में चीन सहयोग करेगा।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में 50 लोगों का चयन किया जाएगा, जिसके बाद इस सूची में से 2022 में 25 लोगों का चुनाव किया जाएगा और इनमें से सिर्फ एक व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्री के चयन में पाकिस्तान की वायु सेना की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पाकिस्तान और भारत के बीच अगर सहयोग होता है, तो ये क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगा।

फवाद ने कहा कि सोवियत रूस के बाद एशिया का दूसरा देश है, जिसने अपना रॉकेट 1963 में अंतरिक्ष में भेजा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान का अंतरिक्ष विज्ञान शिक्षा केंद्र देश में अंतरिक्ष विज्ञान को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। पिछले साल पाकिस्तान ने चीन के लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल करके दो स्वदेशी उपग्रह को कक्षा में प्रक्षेपित किया था।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?