लाइव न्यूज़ :

कश्मीर पर अपने फैसले से हटने तक पाकिस्तान भारत से संबंध बहाल नहीं करेगा : इमरान खान

By भाषा | Updated: June 30, 2021 22:58 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 30 जून पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि जब तक भारत, जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के अपने फैसले को वापस नहीं लेता तब तक पाकिस्तान पड़ोसी देश के साथ राजनयिक संबंध बहाल नहीं करेगा। भारत ने पांच अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था।

खान ने नेशनल असेंबली को अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जब तक भारत पांच अगस्त 2019 के गैरकानूनी कदमों को वापस नहीं लेता है तब तक उसके साथ राजनयिक संबंध बहाल नहीं होगा।’’ खान ने कहा कि ‘‘समूचा पाकिस्तान अपने कश्मीरी भाइयों और बहनों के साथ खड़ा है।’’

उनका यह बयान दोनों देशों के बीच अनौपचारिक बातचीत की खबरों के बीच आया है जिसके बाद फरवरी में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम हुआ। हालांकि संबंधों को सामान्य करने के लिए और कोई गतिविधि की सूचना नहीं है। जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा हटाये जाने के बाद से पाकिस्तान ने भारत के साथ कारोबार स्थगित कर दिया था और दोनों देशों के बीच संबंध निचले स्तर पर पहुंच गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात