लाइव न्यूज़ :

जब तक कश्मीर संबंधी निर्णय वापस नहीं होगा, भारत से वार्ता नहीं करेगा पाकिस्तान : इमरान

By भाषा | Updated: May 11, 2021 22:21 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 11 मई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि जब तक नयी दिल्ली जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के निर्णय को वापस नहीं लेता है तब तक उनका देश भारत से वार्ता नहीं करेगा।

भारत ने पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त कर दिया था, जो जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे से जुड़े हुए थे।

खान ने कहा, ‘‘जब तक भारत पांच अगस्त के फैसले वापस नहीं लेता है... पाकिस्तान की सरकार किसी भी कीमत पर भारत से वार्ता नहीं करेगी।’’ वह एक लाइव प्रसारण सत्र के दौरान आम लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

इससे पहले विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत के साथ वर्तमान में कोई वार्ता नहीं हो रही है, लेकिन अगर नयी दिल्ली कश्मीर पर अपनी नीतियों में संशोधन करता है और कश्मीर के लोगों को राहत देता है तो वार्ता हो सकती है।

इस्लामाबाद में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर भारत का अंदरूनी मुद्दा नहीं हो सकता है क्योंकि यह संयुक्त राष्ट्र के एजेंडा पर है और इस पर सुरक्षा परिषद् के कई प्रस्ताव हैं।’’

भारत लगातार कहता रहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और देश अपनी समस्याओं का हल करने में सक्षम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना