लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मामलों में वृद्धि के चलते पाकिस्तान लाहौर व अन्य शहरों में एक अप्रैल से लॉकडाउन लागू करेगा

By भाषा | Updated: March 29, 2021 18:21 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 29 मार्च कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने लाहौर एवं प्रांत के अन्य शहरों में एक अप्रैल से ''प्रभावी लॉकडाउन'' लागू करने का निर्णय किया है। करीब एक करोड़ 10 लाख लोग इस लॉकडाउन से प्रभावित होंगे ।

यह लॉकडाउन 11 अप्रैल तक लागू रहेगा और इस दौरान प्रांत में शादी समारोह और भीड़-भाड़ वाले सभी तरह के कार्यक्रम पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

महामारी की शुरुआत के बाद लाहौर में पहली बार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मास्क नहीं पहनने के चलते 100 मुकदमे दर्ज किए हैं।

पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि ऑरेंज लाइन मेट्रो और स्पीडो बस सेवा जैसी सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी जबकि सभी रेस्त्रां एवं होटलों में खाना खाने पर रोक रहेगी। हालांकि, भोजन घर ले जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने कहा कि बाजार एवं व्यापारिक गतिविधियों की इजाजत शाम छह बजे तक ही रहेगी और सभी पार्क पूरी तरह बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर अधिक परेशान करने वाली है क्योंकि लाहौर, गुजरांवाला, गुजरात, रावलपिंडी, सरगोधा, फैसलाबाद और मुल्तान शहरों में संक्रमण के मामले अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं।

पंजाब प्रांत में रविवार को संक्रमण के 2,823 नए मामले सामने आए थे जबकि 39 और मरीजों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना